Wednesday, 12 June 2019

कुमाऊं दर्शन

नमस्कार। पिछले दिनों मुझे कुछ काम के लिए हल्द्वानी जाना था तो मैंने सोचा कि चलो इसी बहाने पहाड़ो में भी घूमना हो जायेगा।(वैसे मैं लखनऊ का रहने वाला हूँ।) तो हल्द्वानी का काम निपटा कर मैंने तय किया कि मुझे कहाँ कहाँ जाना है। नेट पर सर्च किया तो "कैंचीधाम मंदिर" के बारे में पता चला। मैंने सोचा की सफ़र की शुरुआत मंदिर से करना ठीक रहेगा। तो मैं सुबह तैयार होकर निकल पड़ा अपने सफ़र के लिए। हल्द्वानी बस स्टैंड मेरे होटल के पास ही था तो मैं पैदल ही निकल गया। वहां पर जाके पूछने पर पता चला की कैंचीधाम मंदिर जाने के लिए रानीखेत वाली बस जाएगी जो सीधे भावाली होकर जाती है। कैंचीधाम मंदिर भवाली से 9 km की दूरी पर है। तो मैं एक नयी सी बस जो की वहीँ जा रही थी बैठ गया। जल्दी ही बस चल दी। और मैं भी खिड़की वाली सीट पर बैठ कर बाहर के नजारों का मजा लेने लगा। लगभग 1:30 घंटे के सफ़र के बाद मैं कैंचीधाम पहुच गया। सड़क के किनारे बना मंदिर बहुत ही शांत माहोल में है। यहाँ जाके बहुत शान्ति महसूस होती है।(मंदिर के अंदर फोटो खींचना मना है)
Kainchi Dham temple



No comments:

Post a Comment